कुल्लू में फटा बादल: सूचना मिलते ही लोगों में मची अफरा-तफरी, खाली करवाया सरवरी बाजार

--Advertisement--

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि सुबह लगभग सात बजे लगवैली के समालंग में बादल फटने की सूचना मिली थी। सरवरी खड्ड का पानी जरूर बढ़ा है, लेकिन खतरे वाली बात नहीं है, प्रशासन ने एहतियातन बस को कराया खाली।

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल में कुदरती आफत थमने का नाम नहीं ले रही है। मंडी-कुल्लू, लाहुल-स्पीति और किन्नौर में आई त्रासदी के निशान अभी मिटे भी नहीं थे कि कुल्लू में एक बार फिर अंबर ने तबाही बरपा दी है।

कुल्लू जिले की लगवैली में शनिवार को बादल फटने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना प्रशासन को दी और एहतियातन कुल्लू बस को खाली करवाया गया। बसों को भी एक तरफ को हटाया गया है।

जिला कुल्लू की लग वैली के कालंग-शालंग में बादल फटने की आशंका है, जिससे सरवरी नदी में भारी उफान आ गया है। यहाँ दो घर बहने की भी सूचना है। नदी में आई बाढ़ से सरवरी बाजार में जहां अफरा-तफरी है, वहीं प्रशासन ने सरवरी बाजार को खाली करना शुरू कर दिया है।

यही नहीं, गड़सा के राउली में भी बादल फटने से कई मकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। यहां फिर से शुरू हुई बारिश से अब कुल्लू वासी सहम उठे हैं। लगातार बारिश से हो रहे नुकसान के चलते लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला के बोल 

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि सुबह लगभग सात बजे लगवैली के समालंग में बादल फटने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक, सरवरी खड्ड का पानी जरूर बढ़ा है, लेकिन खतरे वाली बात नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...