नालागढ़ रेप के मामले में आया नया मोड़, आरोप लगाने वाली महिला के ख़िलाफ़ पुलिस ने किया जालसाज़ी का मामला दर्ज

--Advertisement--

नालागढ़ कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस ने किया मामला दर्ज आरोपी महिला ख़ुद फसी शिकंजे में।

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिला के बद्दी जिला पुलिस के नालागढ़ थाना के तहत बीते माह रेप के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

नालागढ़ अदालत के आदेश पर थाना नालागढ़ में महिला समेत एक व्यक्ति पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है। अगर पहले ही पुलिस दोनों पहलूओं की निष्पक्ष जांच करती तो आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका होता ।

लेकिन पुलिस में एक तरफा जांच के बाद कोर्ट ने अपने स्तर पर मामले की जांच करते हुए पुलिस को उक्त महिला के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दे दिए है। पुलिस ने महिला व व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 389, 416, 506 व 120बी में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते माह उत्तराखंड की महिला ने नालागढ़ के व्यक्ति विवेक महाजन पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एफआईआर की थी।

जिसके बाद व्यक्ति ने हाईकोर्ट में अपील करते हुए जमानत याचिक दायर करके जमानत मिली थी। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने जबरन दुष्कर्म के मामले में फंसाये जाने को लेकर नालागढ़ की अदालत में याचिका दायर कर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

कोर्ट ने अपने स्तर पर मामले की तफ्तीश के बाद पुलिस को महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के पुलिस को आदेश जारी किए।

क्या बोले बद्दी के डीएसपी लखबीर सिंह

डीएसपी बद्दी लखवीर सिंह ने बताया कि नालागढ़ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...