विधायक केवल सिंह पठानियां ने लपियाना लंज में जनता के लिए लगाया खुला दरबार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज लपियाना वन बिश्राम गृह में लपियाना, हार चक्कियां, परगोड़, मनेई, भृपलाहड़, ठेहड़ की जनता के लिए खुला दरवार लगाकर लगभग 250 लोगों की समस्याओं को सुना।

विधायक द्वारा अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया गया। बाकी बची समस्याओ को संबंधित विभागों को सौंप कर निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन समस्याओं को निपटाया जाए।

विधायक द्वारा दोपहर बाद लंज खास, अपर लंज, डडोली पंचायतों की जनता के लिए खुला दरबार लगाकर लगभग 150 लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें अधिकतर समस्याओं को मौके पर ही निपटा दिया। कुछ समस्याओ को संबंधित अधिकारियों को सौंपी। उनका भी जल्द से जल्द निपटा कर जनता को सुबिधा प्रदान की जाएगी।

पठानिया ने कहा कि मेरा प्रथम कर्तव्य बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता को बिजली, पानी, सड़को की सुबिधा देना है।जनता के बीच रह कर समस्याओं को हल करना है। कांग्रेस सरकार जनता के बीच रह कर जनता की सेवा करती है।

कांग्रेस पार्टी जो कहती है बो करती है। झूठे वायदे करके जनता को ठगने का काम नही करती है बल्कि जनता से किये वायदों पर काम करती हैं। लंज चंगर की पंचायतो से जो वायदे किये है, उनको पूरा किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस मोके पर लोक निर्माण विभाग एक्सईन डी० डी० डढवाल, जलशक्ति विभाग एक्सईन अमित डोगरा, वन विभाग डीएफओ दिनेश शर्मा, वन विभाग आरओ योगिंदर सिंह, बिधुत विभाग एक्सईन अंग्रेज सिंह, गज प्रोजेक्ट एक्सईन सुभाष शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह, जलशक्ति विभाग एसडीओ अजय सोहल, लोकनिर्माण विभाग एसडीओ वीपुल पुंज, नायाब तहसीलदार हार चक्कियां डीसी राणा, सोइलकंजर्वशन एसडीओ बिधुत विभाग एसडीओ कुंदन, डॉक्टर सुरिंदर राणा आदि अन्य विभागों के अधिकारी गण मोजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...