ग्रामीणों ने चेताया की पानी की समस्या का हल दो दिन के अंदर नहीं किया गया तो कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय भरमाड़ में करेंगे धरना प्रदर्शन।
ज्वाली – शिबू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड न० 3 के निवासी बरसात के मौसम में भी दस दिन से पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।
स्थानीय निवासी तोता राम, ओम प्रकाश, प्रशोतम कुमार, सुनीता देवी, कुशलता देवी, अमीत कुमार व अतर सिंह ने बताया कि पानी की एक पाईप फटी हुई थी। जिसे विभाग को कई बार अवगत करवाया गया था लेकिन कोई भी कारवाई नही हुई।
लगभग दस दिन पहले विभाग के कर्मचारी व ठेकेदार जेसीबी लेकर आया और वहां पर खुदाई कर दी और हमारी नलके की पाईपे तोड़ दी गयी। ठेकेदार द्वारा आधा काम किया और आधा काम छोड़ कर चला गया। जिस के चलते हमारे घरों को जाने वाली नल की पाईपो को लकड़ी का गुली लगाकर बंद कर गए। वही गंदी नाली से गंदा पानी हमारे नल की पाईपो से थोड़ा थोड़ा निकलकर आ रहा है।
वहीं बुद्धिजीवियोंने बताया यहाँ पर जिस पाईप को ठीक करने का काम ठेकेदार द्वारा किया गया था वो पाईप भी जगह जगह से रिसाव कर रही है। जिससे नाली का सारा का सारा गंदा पानी पाईपो में आ रहा है। जिससे बीमारी फैलने का डर भी सत्ता रहा है।
लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत 1100 नं पर भी की है लेकिन कोई भी कारवाई नही हुई। लोगों ने बताया कि अगर हमारी पानी की समस्या का हल दो दिन के अंदर नहीं किया गया तो कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय भरमाड़ में धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।
फिटर तिलक राज के बोल
जव इस बारे विभाग के फिटर तिलक राज से जानना चाहा तो उनहोंने बताया कि वहां पर पुरानी पाईप काफी खराब हो गई थी, उसे ठीक कर रहे थे। थोड़ी कमी रह गई है और जो पाईपें टुटी हुई है उसे कल तक ठीक कर दिया जाएगा।
कनिष्ठ अभियंता अभीलाष सनौरिया के बोल
जव इस बारे में कनिष्ठ अभियंता अभीलाष सनौरिया से जानना चाहा तो उनहोंने बताया कि मामला मेरे ध्यान में है पाईप की कमी थी आज पाईप पहुँच गई है कल तक पाईप डालकर पानी कि समस्या को हल कर दिया जाएगा!

