150 फुट गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक ने तोड़ दिया दम

--Advertisement--

गोहर – अजय सूर्या

चैल-जंजैहली सडक़ में खारसी के समीप कून मोड़ पर शुक्रवार प्रात: एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार पुत्र नंत राम निवासी गांव सिहणीधार डाकघर नथान जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि भूपेंद्र अल्टो कार में चैलचौक की ओर से वाया खारसी-कांढा कुल्लू जा रहा था। इसी बीच कून मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक बुरी तरह से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने भूपेंद्र को घायल अवस्था में उपचार हेतु सिविल आपताल गोहर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

गोहर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...