बड़ा भंगाल के रास्ते में फंसे 35 से अधिक लोग, राशन भी खत्म

--Advertisement--

बैजनाथ – आशुतोष

कांगड़ा की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल को जाने वाला रास्ता बंद होने से 35 से अधिक लोग फंसे और इनका राशन भी खत्म हो चुका है।

किसान सभा के तहसील कमेटी अध्यक्ष अक्षय जसरोटिया और प्रदेश घुमंतू पशु पालक महासभा की महासचिव पवना देवी की अगवाई में ग्रामीणों ने जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल के समक्ष इस मामले को उठाया है।

उन्होंने बताया कि बड़ा भंगाल को जाने वाले रास्ते पर पलाचक से पनारटू तक के पैदल रास्ते की मरम्मत और पुलियों के निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से 26 जून को चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।

प्रभावितों ब्रह्मु राम, पनदरी देवी, रणजीत, नीलू, नाग और रिछू राम आदि ने कहा कि बड़ा भंगाल को जाने वाले रास्ते पर दो दर्जन डेरे लगाए गए थे, इसमें 35 के करीब लोग हैं, अब ये लोग रास्ते की मरम्मत न होने और बाढ़ के कारण वहीं फंस गए हैं। इन लोगों के पास राशन भी समाप्त हो गया है।

विकास खंड अधिकारी राकेश पटियाल के बोल

उधर, रास्ते की मरम्मत के बारे में विकास खंड अधिकारी राकेश पटियाल ने बताया कि शुक्रवार को पैदल रास्ते की मरम्मत का कार्य विकास खंड के कनिष्ठ अभियंता की देखरेख में शुरू कर दिया है। रास्ते की मरम्मत के लिए मनरेगा के तहत छह लाख रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...