कुल्लू में फंसे कांगड़ा के लोग, घरवाले परेशान

--Advertisement--

सडक़, बिजली, पानी सहित इंटरनेट की सुविधा न होने से नहीं हो रहा संपर्क, परिजन सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे फोटो

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

भारी बारिस के चलते कुल्लू में हुई त्रासदी में कांगड़ा जिला के भी कई लोग फंसे हुए हैं। सडक़, बिजली, पानी सहित इंटरनेट की सुविधा न होने से कई लोगों का परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

जिसके चलते परिजन बुरी तरह से परेशान हैं। कुछ लोगों ने अपने परिवार के लोगों के साथ संपर्क न होने पर सोसल मीडिया में फोटो शेयर किए हैं, जिसके बाद लोग एक-दूसरे का पता कर रहे हैं।

अचानक आई बरसात से पहले गर्मियों में लोग पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली में भ्रमण के लिए निकले थे, लेकिन पिछले दिनों अचानक हुई त्रासदी से कई लोग घर वापिस नहीं लौट पाए हैं। अब इंटरनेट समस्या के चलते जब संपर्क नहीं हो पा रहा है तो परिजन परेशान हो रहे हैं।

उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल के बोल

उधर, जिला प्रशासन के पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, जिसके चलते प्रशासन ऐसे नामों का खुलासा कर पाए। उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल का कहना है कि ऐसा हो सकता है, लेकिन फिलहाल प्रशासन के पास ऐसी कोई जानकारी किसी ने शेयर नहीं की है। कोई मामला सामने आता है तो प्रशासन हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...