लमडल यात्रा पर निकले तीन युवक तारा नाले में फंसे, प्रधान ने बचाई जान

--Advertisement--

चम्बा – अनिल संबियाल

लमडल यात्रा पर निकले तीन युवकों के लिए महिला पंचायत प्रधान उस समय फरिश्ता साबित हुई जब प्रधान ने युवकों के फंसे होने की सूचना मिलते ही स्वयं मौके पर जाकर उन्हें बचाने का बीड़ा उठा लिया।

महिला गांव के लोगों को साथ लेकर युवकों को ढूंढने निकल पड़ी। तारा नाला के पास तीनों युवक उन्हें मिल गए जो नाले का पानी बढ़ने की वजह से वहां फंसे हुए थे।

इसके बाद ग्रामीणों ने नाला पार करवाने के लिए वहां पहले अस्थायी पुली का निर्माण किया। इसके लिए जंगल में जाकर गिरे हुए पेड़ों को नाले तक लाया गया। इसके बाद इनको नाले के आरपार रखा गया तब जाकर युवाओं को दूसरी तरफ पहुंचाया गया।

ग्राम पंचायत सुनारा की प्रधान अंजू बाला ने बताया कि लुड्डू पंचायत के तीन युवक सचिन, कुशल और पंकज शुक्रवार को लमडल यात्रा के लिए निकलते थे लेकिन भारी बारिश के चलते वे वहां फंस गए। इसकी जानकारी पाकर उन्होंने ग्रामीणों को साथ लेकर युवकों को ढूंढने का निर्णय लिया।

सुनारा से एक दिन का पैदल रास्ता तय करके वह तारा नाले के पास पहुंचे जहां पर तीनों लड़के मायूस बैठे थे। जैसे ही लड़कों ने उन्हें देखा तो उनकी जान में जान आ गई क्योंकि जहां पर लड़के फंसे हुए थे उसके आसपास कोई भी रिहायशी बस्ती नहीं है।

चारों तरफ वीरान जंगल है। जहां पर जंगली जानवरों का भी खतरा रहता है। इसके बाद उन्होंने युवकों को वहां से सुरक्षित निकाला और वापस सुनारा पहुंचाया जहां से उन्हें उनके घर भेज दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...