किरशु ज्वाली ने शिवा पठानकोट को हराकर जीता दंगल

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गूरूंग 

बकलोह में छिंज मैला कमेटी की और से छिंज मैला का आयोजन किया गया।

इस दौरान दौरान आयोजित दंगल में सुरेश कुमार ने मुख्या अतिथि के रूप में शिरकत की।

दंगल में पहुचने पर मेला कमेटी के प्रधान शर्मिला राई में औऱ मेला कमेटी के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर स्मानित किया।

जानकारी के लिए बता दें कि ये मेला जुलाई के दूसरे रविवार को हुआ करता था परंतु भारी बारिश के चलते कल मंगलवार को करवाया गया।

यह मेला सब से पुराने मेलो मे से एक है। इस मेले को अग्रेजो के समय में गोरखा यूनिट सूबेदार मेजर कुलपति गुरंग के द्वारा 1886 में लोगो में आपसी भाई चारा बना रहे कह कर इस मेले का अयोजन किया गया था। जो आज भी आप लोगो के सामने है।

बड़ी माली में किरशु ज्वाली ने शिवा पठानकोट को हराया।जितने वाले को 11000 औऱ हराने वाले को 8000 रुपये दिए गए।

दूसरी माली के विजेता रहे चमन चुवाड़ी जिन्होंने सुशील को हराया। जितने वाले को 7100 हारने वालो को 5100 रुपये दिये गए।

तीसरी माली के विजेता रहे विक्कू जिन्होंने शौरभ को हराया। जितने वालो को 3100 औऱ हारने वालो को 2100 रुपये दिया गए।

जहाँ लोगो ने पहलवानों का दमखम देखा। वही महिलाओ ने जमकर ख़रीददारी की वही बच्चों ने भी जमकर झूलों का आनंद लिया।

वही शर्मिला राई मे मेला के सफल आयोजन के लिए अपने सभी कमेटी के मेम्बरों का धन्याबाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...