सतलुज नदी में समाई ऑल्टो कार, वृद्ध महिला समेत 4 लापता

--Advertisement--

शिमला, 12 जुलाई यू नितिश पठानियां 

रामपुर के नोगली के समीप एक ऑल्टो कार बीती रात को सतलुज नदी में समा गई। हादसा मंगलवार रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है।

जलमग्न होने के बाद कार का कुछ पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे और हादसे के बाद सभी लापता हैं।

दुर्घटनाग्रस्त स्थल

जिनकी पहचान मेहर सिंह पुत्र ईश्वर दास (37), राजीव (33), शीतला पत्नी मेहर दास (29) और एक महिला की पहचान सुंदला देवी (60) के रूप में हुई है। ये लोग पंचायत खडाहन लाहड़ु तह ननखड़ी जिला शिमला के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग वृद्ध महिला के इलाज के लिए रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान नोगली के समीप एनएच 05 धंसने से कार सतलुज नदी में जा समाई।

हादसे के बाद से सभी लोग लापता हैं। नदी उफान पर होने के कारण फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...