इंसानियत शर्मसार: लाइनमैन ने दलित युवक को पीटा, फिर जूते पर थूककर चटवाया, काटे गए बिजली कनेक्शन जोड़ने पर दी सजा

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

एमपी में दलित के सिर पर पेशाब की घटना के बाद यूपी में दलित से चप्पल पर थूक कर चटवाने, कान पकड़ कर उठक बैठक कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। यूपी के सोनभद्र जिले से अमानवीय व्यवहार की एक ऐसी घटना सामने आई जिससे इंसानियत शर्मसार हो गई।

शाहगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में बकाये में कुछ लोगों के काटे गए बिजली कनेक्शन जोड़ने वाले अनुसूचित जाति के युवक की संविदा लाइनमैन ने पिटाई कर दी। अपने जूते पर थूक कर उसे चाटने के लिए विवश किया।

छह जुलाई की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीआईजी को मौके पर जाने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पिछले दिनों अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीम ने थानाक्षेत्र के एक गांव में बकाये में कई लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए थे। कुछ लोगों ने क्षेत्र के एक युवक को पैसे देकर कनेक्शन जुड़वा लिए। इसकी जानकारी होने पर संविदा लाइनमैन ने युवक को पकड़ लिया और कनेक्शन जोड़ने पर आपत्ति जताते हुए पिटाई शुरू कर दी।

आरोप है कि अपने जूते पर थूककर युवक को चाटने के लिए विवश किया। उठक-बैठक भी कराई। उसके पास मौजूद रुपये भी ले लिए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर शनिवार को वायरल कर दिया। घोरावल सीओ अमित कुमार ने बताया कि आरोपी तेजबली सिंह पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

तहरीर देने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था पीड़ित

शाहगंज थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के युवक से अमानवीयता के मामले ने खलबली मचा दी है। युवक की जमकर पिटाई और जूते पर थूक कर चटवाने की घटना को दो दिन तक दबाने की कोशिश होती रही।

पीड़ित युवक पर इतना दबाव दिया गया कि वह थाने पहुंचने के बाद भी कार्रवाई के लिए तैयार नहीं था। बाद में पुलिस के काफी समझाने पर युवक ने तहरीर दी।

पोल पर चढ़कर तार जोड़ने के एवज में उपभोक्ताओं से धनउगाही की जाती रही है, जबकि पीड़ित युवक ने लोगों के अनुरोध पर कुछ रुपये लेकर कनेक्शन जोड़ दिया था। इसके बाद संविदा लाइनमैन उग्र हो गया था।

पोल पर चढ़कर तार जोड़ने की तस्वीर देखते ही वह भड़क गया। उसने युवक की पिटाई की। उठक-बैठक कराई और जूते पर थूक कर चटवाया। इसका वीडियो भी बनवाया। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने जब युवक को थाने बुलाकर पूछताछ की तो पहले उसने घटना से इन्कार किया। वीडियो दिखाने के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी तो दी, लेकिन कार्रवाई से मना करता रहा।

पुलिस के काफी समझाने के बाद देर शाम वह तहरीर देने के लिए राजी हुआ। इसके आधार पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...