पटवार वृत मस्तगढ़ के भवन की टपक रही छत, प्रशासन कर रहा हादसे का इंतजार

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

विधानसभा ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत कोठीवंडा में स्थित पटवार वृत मस्तगढ़ का भवन खंडहर बना हुआ है। पिछले कई सालों से इसकी सुध न तो विभाग ने ली है, न ही प्रशासन इसकी सुध ले रहा है। भवन की खस्ताहालत के कारण संबंधित पटवारी डर के साए में काम करता है।

वहीं वहां काम करवाने आए लोग भी परेशान हो जाते हैं। भवन की छत से पानी टपक रहा है तथा दीवारों को सीलन आ गई है। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में जब बारिश होती है तो पानी कमरे के अंदर बहने लगता है। खिड़कियां-दरवाजे भी टूटने की कगार पर हैं।

भवन असुरक्षित है तथा इसी के चलते अभी तक इसकी सुध किसी ने भी नहीं ली है। वर्तमान समय में पटवार वृत के भवन की खिड़कियां व दरवाजे टूट चुके हैं। अनदेखी के कारण भवन की ऐसी हालत हुई है। इसके अंदर पानी टपकने से इसमें भू लेख नष्ट हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने इसके जीर्णोद्वार की मांग की है। उन्होंने पटवार वृत भवन को दुरुस्त करवाने के लिए सरकार व प्रशासन से मांग की है । उन्होंने कहा कि इसे जल्द ठीक कर स्थानीय लोगों को सुविधा दी जाए और यहां नए सिरे से इसका काम किया जाए।

एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह के बोल

इस बारे में एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इसकी हालत को दुरुस्त करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...