कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई, काऊंसलिंग स्थगित

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित किए जा रहे कृषि महाविद्यालय और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में मैरिट आधारित प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है।

कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों में भारी बारिश के कारण उभरी परिस्थितियों के दृष्टिगत तिथियों में बदलाव किया है।

प्रदेश के विभिन्न स्थानों में मौसम में आए भारी बदलाव के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यॢथयों के लिए कृषि महाविद्यालय के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय बी.वी.एससी., बी.टैक. फूड साइंस और स्नातकोतर व पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा आधारित पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के लिए 17 जुलाई तक समय रखा है।

पहले यह तिथि 10 जुलाई तक तय की गई थी। इसी प्रकार विश्वविद्यालय प्रशासन ने मैरिट आधारित पाठ्यक्रमों बी.एससी. फिजिकल साइंसिज, बी.एससी. लाइफ साइंसिज, बी.एससी. ऑनर्स कम्युनिटी साइंस. बी.एससी. हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों के लिए पूर्व में निर्धारित काऊंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

प्रवेश के लिए 14 से 20 जुलाई में रखी गई काऊंसलिंग की तिथियों को स्थगित कर दिया है। कुलसचिव ने बताया कि ऐसे में अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वैबसाइट को देख सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...