ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा रद्द, खराब मौसम और रास्ते बाधित होने के कारण प्रशासन ने लिया निर्णय

--Advertisement--

खराब मौसम और रास्ते बाधित होने पर कुल्लू जिला प्रशासन ने 14 दिनों की ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा रद्द कर दी है। यात्रा सात जुलाई को शुुुरु हुई थी जिसका समापन 20 जुलाई को होना था। सात जुलाई शाम व आठ जुलाई सुबह कई जत्थे निरमंड से रवाना हुए थे। पिछले 48 घंटे से हो रही भारी वर्षा से यात्रा का अधिकतर मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है।

कुल्लू – अजय सूर्या

खराब मौसम और रास्ते बाधित होने पर कुल्लू जिला प्रशासन ने 14 दिनों की ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा रद कर दी है। अब इस बार यात्रा शुरु नहीं होगी। यात्रा सात जुलाई को शुुुरु हुई थी। 20 जुलाई को समापन होना था। सात जुलाई शाम व आठ जुलाई सुबह कई जत्थे निरमंड से रवाना हुए थे।

अगले ही दिन मौसम खराब होने और पांच लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने यात्रा 10 जुलाई तक स्थगित कर दी थी। पिछले 48 घंटे से क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा से यात्रा का अधिकतर मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। तापमान गिरने से ग्लेशियर में भारी हिमपात हुआ है।

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन से बंद

कुल्लू को जोड़ने वाला मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य संपर्क मार्ग दो दिन से बंद है। रविवार से जिले मेें कोई परिवहन सेवा नहीं चल रही है। एचआरटीसी के सभी 334 बस रूट बंद हैं। शिमला रामपुर हाईवे की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में निरमंड पहुंचना आसान नहीं रहा है।

बिजली पानी व दूरसंचार सेवाएं बंद

क्षेत्र में बिजली पानी व दूरसंचार सेवाएं बंद पड़ी हुई है। यात्रा के लिए प्रशासन ने जो ढांचा विकसित किया था। भूस्खलन और वर्षा से वह तहस नहस हो चुका है। पार्वती बाग से आगे रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सात व आठ जुलाई को रवाना हुए जत्थे भी रास्ते में फंसे हुए हैं।

सभी श्रद्धालुओें को भीमडवारी और पार्वती बाग में रोक दिया गया था। प्रशासन अब उन्हें वहां से रेस्क्यू करने का प्रयास कर रहा है। श्रद्धालुओं के लिए वहां प्रशासन की ओर से भोजन व ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है।

यात्रा रद्द करने के आदेश जारी

एसडीएम निरमंड ने स्थिति काे देखते हुए उपायुक्त से यात्रा रद्द करने की सिफारिश की थी। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने सोमवार को यात्रा रद करने के आदेश जारी कर दिए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...