हिन्दू महासभा में नरेश सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रजनीश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद का संभाला दायित्व

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

अखिल भारत हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन किया गया है । हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह को पदोन्नत कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है । यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी ।

जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिमाचल अध्यक्ष नरेश सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है । उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभालने से हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद रिक्त हो गया ।

अब हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद पर हिमाचल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रजनीश ठाकुर की नियुक्ति की गई है ।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी के अनुसार नरेश सिंह लंबे समय से हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे थे । उनके संगठनात्मक विस्तार में योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने उन्हें पदोन्नत कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने का निर्णय लिया ।

नरेश सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह वर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय , राष्ट्रीय महामंत्री मितेष पटेल , राष्ट्रीय मंत्री ललित अग्रवाल सहित सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया है । उन्होंने कहा कि वो प्राण प्रण से अपने नए दायित्व का निर्वहन करेंगे ।

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रजनीश ठाकुर ने भी नया प्रदेश नियुक्त होने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया है । उन्होंने कहा कि वो नए सिरे से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रदेश में संगठन का विस्तार आरंभ करेंगे ।

उन्होंने कहा कि वो निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी के योग्य और अनुभवी पदाधिकारियों के साथ नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में समाहित कर प्रदेश हिन्दू महासभा को मजबूत बनाएंगे ।

हिन्दू महासभा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुमित्र राय ने नरेश सिंह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी है । राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नरेश सिंह के रूप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश को प्रतिनिधित्व मिलना हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है ।

हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने भी नरेश सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकारिणी में शामिल होने से कार्यकारिणी मजबूत हुई है । ब्रज प्रांत के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने भी नरेश सिंह और रजनीश ठाकुर की नियुक्ति पर शुभकामना संदेश दिया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...