नदियों, खड्डो के किनारे ना जाएं और सड़क किनारे बाहनों को ना रोकें : एसडीएम कांगड़ा

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने लोगों से अपील की है, भारी बरसात के कारण प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी को अनदेखा ना करें और अपनी जान को जोखिम में ना डालें।

प्रशासन द्वारा खड्डो और नदियों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, इनका पालन करें। नदियों और खड्डो के किनारे ना जाएं और सड़क किनारे कोई भी अपनी गाड़ी खड़ी ना करे।

भारी बरसात ब खराब मौसम के चलते गांव सनौरा का 48 वर्षीय व्यक्ति रणजीत सिंह उस समय मांझी खड्ड में बह गया। जब वह एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लकड़ी डालने गया था।

खंड में मृतक को लकड़ी डालकर जैसे ही खड़ के पानी में हाथ आदि धोने लगा और अचानक पैर फिसल जाने से वह पानी में गिर गया। मौके पर गग्गल पुलिस की टीम थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई।

थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि लापता वहे व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि घटना के बारे नियंत्रण कक्ष को सूचित कर दिया गया है।

उधर, सनोरा पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि रंजीत कुमार जो पहले होमगार्ड का जवान होता था, परंतु अब घर में ही मेहनत मजदूरी करता था।

मानसून के दौरान समूचे प्रदेश सहित कांगड़ा में लगातार हो रही बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। नदिया नाले उफान पर हैं। कांगड़ा के साथ लगती बनेर खड्ड , मनूनी सहित अन्य नदी नाले उफान में दिखे। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वही कांगडा उपमंडल में कुछ कच्चे घरों को नुक्सान पहुंचा है। कांगड़ा प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। प्रशासन ने लोगों को बारिश के मौसम में बेवजह बाहर निकलने के लिए मना कर रखा है।

बारिश से कांगड़ा उपमंडल से निकलने वाले सभी रास्तों पर यातायात सुचारू रूप से चले रहे वहीं कांगड़ा बाईपास मार्ग पर कुछ स्थानों में सड़क के किनारे पत्थर गिरे पड़े थे जिसे वहा पर तैनात जे सी बी द्वारा हटा दिया गया।

उपमंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर ने कहा कि बारिश लगातार कहर बरपा रही है जिससे कांगड़ा उपमंडल में कुछ कच्चे घरों के हिस्सो को नुक्सान पहुंचा है । नदी नाले उफान पर हैं। लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।

प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरतते हुए काम कर रहा है। कहीं भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित होने पर प्रशासन को सूचित करें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री 1077 नम्बर पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...