स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल ज्वाली के 113 खिलाड़ी स्टेट के लिए चयनित

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल ज्वाली में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2023 का समापन हो गया। जिसमें तहसीलदार ज्वाली बालकृष्ण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल ज्वाली के चेयरमैन डॉ राजिंदर सिंह व प्रिंसिपल डॉ राजीव सिंह निरयाल सहित स्टाफ द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्यातिथि बालकृष्ण शर्मा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलें हमारे शरीर का अभिन्न अंग हैं तथा हमें खेलों में भाग लेना चाहिए।

इस प्रतियोगिता में स्प्रिंग डेल स्कूल जवाली के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 24 विजेताओं को गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 32 विजेताओं को सिल्वर मेडल और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 57 विजेताओं को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया।

स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल जवाली के 113 प्रतिभागी स्टेट के लिए चयनित किए गए। जिनको स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल ज्वाली के प्रधानाचार्य डॉ राजीव सिंह निरयाल और चेयरमैन डॉ राजेंद्र सिंह ने खेल के प्रति बच्चों के हौसले को देखते हुए उन्हें बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...