कार और कैंटर के बीच भिडंत, हादसे में छह लोग घायल; अस्पताल में कराया भर्ती

--Advertisement--

कार और कैंटर के बीच हुई भिडंत में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऊना – अमित शर्मा

भंजाल में कार और कैंटर के बीच हुई भिडंत में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। यहां से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात को चालक कुलजीत सिंह निवासी धर्मपुर तहसील मुकेरियां अपनी कार में दौलतपुर की तरफ जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे भंजाल में उसकी कार आनियांत्रित होकर दौलतपुर की तरफ से आ रहे कैंटर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई।

दोनों वाहनों के बीच आमने सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण कार में सवार शिवांशी ठाकुर, सोनाली, कुलजीत सिंह, विश्वदीप सिंह व शिवांग घायल हो गए, जबकि कैंटर चालक मनीष कुमार निवासी लालसिंगी भी चोटिल हो गया।

गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर

घायलों को स्थानीय लोगों ने वाहनों ने निकालकर उपचार के लिए निजी वाहन से सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। यहां से गंभीर रूप से घायल हुए विश्वदीप, शिवांशी ठाकुर व शिवांग को डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

वहीं, डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित कार चालक कुलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...