कॅरिअर प्वाइंट विवि ने किया एल्युमीनि मीट का आयोजन

--Advertisement--

कॅरिअर प्वाइंट विवि ने किया एल्युमीनि मीट का आयोजन

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय भोरंज, हमीरपुर ने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नौवीं एल्युमीनि मीट का आयोजन किया। जिसमें विवि के वाइस चांसलर डॉक्टर संजीव शर्मा ने पुराने विद्यार्थियों को प्रोफेशनल से ज्यादा सामान्य व्यक्तित्व को इम्प्रूव करने पर जोर दिया। इसके साथ ही नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालय में शिक्षा के साथ साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों की जानकारी दी जाती है। सामाजिक सेवाओं पर विशेष ध्यान देते हुए 75 विकास खंड़ों में कार्य किया गया है। जिसमें 35 हजार महिलाओं का समूह अपनी सेवाएं दे रहा है।

सामाजिक उत्थान के लिए किए कार्यों की बदौलत विश्व विद्यालय को हिमाचल रत्न अवार्ड और भारत गौरव अवार्ड से नवाजा गया है। इसके साथ ही पारम्परिक चिकित्सा पद्धति के जीर्णोद्धार के लिए रिसर्च की जा रही है। वहीं बच्चों के नए आईडिया को पँख देने के लिए इंकुवाटर सेंटर स्थापित किया गया है।

इस रिसर्च को पूरा करने के लिए विधार्थी को प्रति माह 25 हजार भी दिया जा रहा है। एल्युमीनि मीट के दौरान जहां पूर्व विधार्थियों ने अपने अनुभव साँझा किए। उन्होंने यहाँ पर आने वाली चुनौतीयों की भी जानकारी दी।

वहीं कंपनी प्रबंधक प्रकाश और सोहन ने करियर को उड़ान देने के लिए जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अपनी फिल्ड में महारत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...