शाहपुर में मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों ने की भूख हड़ताल

--Advertisement--

वन रैंक-वन पैंशन की विसंगतियां दूर करने की उठाई मांग

शाहपुर – कोहली

रविवार को पूर्व सैनिक संगठन शाहपुर की ओर से अपनी मांगो को लेकर एसडीएम आफिस के बाहर भूख हड़ताल की गई। ये भूख हड़ताल सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन शाहपुर के अध्यक्ष बीएस पठानिया, सीनियर एडवाइजर रत्न चंद और प्रेस सचिव सुरिंदर पटियाल ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर 4 महीने से अधिक समय से देश के पूर्व सैनिक वन रैंक वन पैंशन-2 की विसंगतियों को दूर करवाने के लिए धरने पर बैठे हैं।

लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से न कोई प्रतिनिधि और न ही रक्षा मंत्रालय से किसी ने उचित कार्रवाई या कोई आश्वासन आज तक दिया है, जबकि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री व सांसदों को ज्ञापन भेजा जा चुका है। हर महीने पूर्व सैनिकों की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि देश की सरहदों की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के मामले को भी सरकार अनदेखा कर रही है, लेकिन यह आंदोलन जारी रहेगा। इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए फैडरेशन ऑफ वेटरन एसोसिएशन दिल्ली की ओर से 23 जुलाई को जंतर-मंतर में होते वाली महारैली में योजना बनाई जाएगी।

ये रहे उपस्थित

शाहपुर के एसडीएम ऑफिस के बाहर की गई भूख हड़ताल में पूर्व सैनिक संगठन शाहपुर के अध्यक्ष बीएस पठानिया, सीनियर एडवाइजर रत्न चंद और प्रेस सचिव सुरिंदर पटियाल के साथ पूर्व सैनिक, जनमेज सिंह, जोगिंदर सिंह, रमेश चंद, कश्मीर सिंह, दलेर सिंह, हरनाम सिंह, देश राज, राजेश, राजेंद्र, संतोष, संसार सिंह, जयदेव, धर्म सिंह, विनोद कुमार, हरनाम सिंह, अर्जुन सिंह, मदन लाल आदि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...