ज्वाली में 8 तो डमटाल में 5 दुकानदारों पर फर्जी सिंम कार्ड बेचने का मामला दर्ज

--Advertisement--

ज्वाली में 8 तो डमटाल में 5 दुकानदारों पर फर्जी सिंम कार्ड बेचने का मामला दर्ज।

ज्वाली/डमटाल – शिबू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली ने डिजीटल इंटेलिजेंस यूनिट की शिकायत पर जाली सिम कार्ड बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ शिकंजा कसा है। इसमें ज्वाली तहसील के 8 दुकानदार शामिल हैं। जिन्होंने लोगों को सिम कार्ड बेचे हैं।

वहीं ज्वाली पुलिस ने बहरहाल इन दुकानदारों के खिलाफ धोखा सहित अन्य धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

जानकारी के अनुसार ज्वाली तहसील में कुछ दुकानदारों द्वारा ज़ाली प्रमाणपत्र पर किसी दूसरे को सिम कार्ड बेचने का मामला सामने आया है। वहीं डमटाल में भी 5 लोगों के खिलाफ फर्जी सिम कार्ड बेचने का मामला दर्ज किया गया है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने इन मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से भी इस तरह के दुकानदारों सतर्क रहने का आह्वान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...