ग्राम पंचायत हरसर में विकास कार्यों में अड़ंगा डाल रहे उपप्रधान सहित वार्ड नं-सात व पांच के सदस्य

--Advertisement--

गत छह माह से जॉबकार्डधारकों को नहीं मिला रोजगार, धारकों में रोष, पंचायत को बर्खास्त करने की उठने लगी मांग

ज्वाली – अनिल छांगु

विकास खंड नगरोटा सूरियां के अधीन ग्राम पंचायत हरसर में प्रधान व उपप्रधान सहित वार्ड सदस्यों की आपसी खींचातान के चलते पिछले छह माह से विकासकार्य ठप पड़े हैं। मनरेगा के तहत कोई भी कार्य न होने के कारण मनरेगा जॉबकार्डधारकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

मनरेगा कार्य न लगने के कारण स्टोर में रखा सीमेंट खराब होने की कगार पर पहुंच चुका है। पंचायत के रास्तों की हालत खराब पड़ी है, जिनसे गुजरना मुश्किल हो रहा है। जब भी ग्राम सभा होती है तो प्रधान सहित वार्ड नं-तीन की सदस्य कार्रवाई रजिस्टरी में हस्ताक्षर कर देती हैं जबकि उपप्रधान सहित अन्य सदस्य हस्ताक्षर नहीं करते हैं।

कई बार तो उपप्रधान सहित सदस्य ग्राम सभा में ही नहीं आते हैं। पंचायतवासियों ने कहा कि पंचायत की आपसी खींचातान का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। छह माह में एक भी कार्य नहीं हो पाया है। अभी गत दिवस हुई बैठक में भी उपप्रधान सहित दो पंचायत सदस्यों ने जबरन ही कार्रवाई रजिस्टर को बन्द करवा दिया।

एक सदस्य ने कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर करके कार्रवाई रजिस्टर को बन्द कर दिया जिससे जनता का कोई भी काम नहीं डाला जा सका। जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु, जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल व बीडीओ नगरोटा सूरियां शाम सिंह से मांग की है कि सारी पंचायत को ही बर्खास्त करवाकर दोबारा से चुनाव करवाया जाए।

पंचायत प्रधान ममता चौधरी के बोल

इस बारे में पंचायत प्रधान ममता चौधरी ने कहा कि ग्राम सभा में उपप्रधान सहित वार्ड नं-दो व पांच के सदस्य बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस भी पंचायत सभा में उपप्रधान रक्षपाल सिंह, वार्ड नं-दो के वार्ड सदस्य संजय कुमार व वार्ड नं-पांच की सदस्य कुसुम लता ने बाधा डाली तथा मुझे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस थाना जवाली में की गई है। उन्होंने कहा कि बीडीओ से भी सरकारी कार्य में उक्त लोगों द्वारा बाधा डालने की शिकायत दो बार की गई है।

उपप्रधान सहित वार्ड सदस्यों के बोल

इस बारे उपप्रधान रक्षपाल सिंह, वार्ड सदस्य संजय कुमार व कुसुम लता ने कहा प्रधान द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि यह हमें फंसाने का षड्यंत्र है।

पंचायत सचिव विजय कुमार के बोल

इस बारे में पंचायत सचिव विजय कुमार ने कहा कि गत दिवस पंचायत के कार्रवाई रजिस्टर को एक वार्ड सदस्य ने अपनी मनमर्जी से साइन करके कार्रवाई को बन्द कर दिया।

बीडीओ शाम सिंह के बोल

इस बारे में बीडीओ नगरोटा सूरियां शाम सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैं स्वयं पंचायत में जाऊंगा तथा जांच करूंगा कि किस कारण से कार्य नहीं हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...