शाहपुर: मझँगरा के अंकुश सीआरपीएफ में बने उपनिरीक्षक

--Advertisement--

जिला कांगड़ा की तहसील शाहपुर की पंचायत मझँगरा के अंकुश सीआरपीएफ में बने उपनिरीक्षक, तमिलनाडु में पासिंग आउट परेड में ग्रहण की शपथ, अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर हासिल किया यह मुकाम।  

शाहपुर – नितिश पठानियां

जिला कांगड़ा की तहसील शाहपुर की ग्राम पंचायत मझँगरा के गाँव कुलिहाड के अंकुश कुमार सीआरपीएफ में उपनिरीक्षक बनने का मुकाम हासिल किया है। उन्होंने एसएससी सीपीओ का डायरेक्ट टेस्ट पास करके यह मंजिल हासिल की है।

यह परीक्षा उन्होंने 2019 में पास की थी, जबकि 2023 में प्रशिक्षण का आरंभ हुआ। अंकुश कुमार ने तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर में 48 सप्ताह का प्रशिक्षण लेने के उपरांत शपथ ग्रहण की। इनका प्रशिक्षण सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज में संपन्न हुआ।

उन्होंने 10 दसवीं व बाहरवीं की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय भनाला (गोहजू) से प्रथम स्थान में प्राप्त की तथा बद्दी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री हासिल की। अंकुश का कहना है कि कड़ी मेहनत तथा लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

उनका कहना है कि उनका यह सपना था कि वह डायरेक्ट पुलिस या सेना में अधिकारी बने। उनके शपथ ग्रहण समारोह में उनके पिता मदनलाल जोकि सीआरपीएफ में एसआई के पद पर कार्यरत हैं तथा माता कमला देवी ग्रहणी है, उन्होंने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। बड़े भाई राकेश कुमार सरकारी कर्मचारी है।

अंकुश की नियुक्ति से उनके पैतृक गांव तथा इलाके में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके परिवार के सदस्यों तथा रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...