ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का जलवा, डायमंड लीग लुसाने में 87.66 मीटर थ्रो के साथ टॉप पर

--Advertisement--

लुसाने – व्यूरो रिपोर्ट

टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए डायमंड लीग के लुसाने चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया है। चोट से लौटे नीरज ने भाला फेंक आयोजन में 87.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ इस सीजन लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

डायमंड लीग के गत चैंपियन नीरज ने इससे पहले दोहा चरण में भी 88.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहला स्थान हासिल किया था। नीरज ने पिछले महीने प्रशिक्षण के दौरान मांसपेशियों में आए खिंचाव के कारण तीन शीर्ष स्पर्धाओं में भाग नहीं लिया था।

उन्होंने लुसाने में फाउल से शुरुआत की, जबकि दूसरे और तीसरे प्रयास में 83.52 एवं 85.04 मीटर के थ्रो किए। उनका चौथा प्रयास भी फाउल रहा, लेकिन पांचवें प्रयास में नीरज ने 87.66 मीटर की विजयी थ्रो फेंकी। उनका छठा और आखिरी थ्रो 84.15 मीटर का रहा।

जर्मनी के जूलियन वेबर 87.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच ने 86.13 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

नीरज पिछले साल अगस्त में भी डायमंड लीग के लुसाने चरण में शीर्ष स्थान पर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने सितंबर में हुए फाइनल में शीर्ष पर रहकर खिताब जीता था। इसी बीच, पुरुषों की लंबी कूद में भारत के मुरली श्रीशंकर 7.88 मीटर की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

श्रीशंकर ने नौ जून को डायमंड लीग के पेरिस चरण में तीसरा स्थान हासिल किया था। वह इस महीने की शुरुआत में भुवनेश्वर में राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप के दौरान करियर का सर्वश्रेष्ठ 8.41 मीटर का प्रदर्शन कर पहले स्थान पर रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...