बीस राज्यों की टीमों में शिवानी ने 8.9 अंक से पाया पहला स्थान, पहला गोल्ड मेडल जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल।
भोरंज – व्यूरो रिपोर्ट
महाराष्ट्र के छत्रपति शिवजी खेल स्टेडियम पूणे में चल रही 32 वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने एक गोल्ड़ जीत कर प्रदेश को नाम रोषन किया है।
हिमाचल प्रदेश वुशु खेल संघ के महासचिव पी.एन.आजाद ने बताया कि शुक्रवार को हुए मुकाबले में तालू स्पर्धा के ताईजीक्वान में हिमाचल प्रदेश की शिवान ने 8.9 अंक से पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है।
उन्होंने बताया कि इस इवेंट में बीस राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें बीएसएफ, असाम राइफल, सीआरपीएफ, एसएसबी, आर्मी कंट्रोल बोर्ड, आर्मी फोरस, ऑल इंडिया पुलिस व अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इन युनिटों के सभी प्रतिभागी कोच से प्रशिक्षण प्राप्त है और नौकरी करते हैं जबकि हिमाचल प्रदेश की शिवानी ने बिना कोच व सुविधा से गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है।
शिवानी की इस जीत पर अखिल भारतीय वुशु खेल संघ के सीओ सुहेल अहमद, हिमाचल प्रदेश वुशु संघ के प्रदेशाध्यक्ष षिवपाल मंहास, सदस्य बी.आर. जसवाल, लुद्दर चंद, हेम राज, पूर्ण चंद, करतार चंद, निमर्ल, मैनेजर मोती राम, पवन रांगड़ा ने खुशी जाहिर की तथा शिवानी को बधाई दी है।
संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि वुशु खेल के लिये खिलाड़ियों की सुविधा के लिये कोच की व्यवस्था की जाए तथा अन्य सुविधाएं दी जाए।

