25 साल के युवक के कब्जे से मिला अवैध शराब का जखीरा

--Advertisement--

25 साल के युवक के कब्जे से मिला अवैध शराब का जखीरा

नाहन, 29 जून – नरेश कुमार राधे

सिरमौर पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने देहरादून हाईवे पर शंभूवाला में अवैध शराब का जखीरा बरामद करने में सफलता अर्जित की है।

एक्सयूवी 500 (HR05AE-0090) में सवार व्यक्ति से अवैध शराब व बीयर की 49 पेटियां बरामद की गई हैं। बीयर की 20 व शराब की 29 पेटियों की तस्करी की जा रही थी।

इस सिलसिले में पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर जिला की छछरौली पंचायत के रहने वाले 25 वर्षीय सन्नी पुत्र सोहन लाल के खिलाफ नाहन थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...