शी हाट बागपशोग में IRS अधिकारी को महिलाओं का अतिथि सत्कार स्वप्न जैसा, विजिटर बुक…

--Advertisement--

केंद्रीय टीम पहुंची थी शी हाट, परंपरागत व्यंजन व स्थानीय उत्पाद के हुए कायल

नाहन, 29 जून – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के पच्छाद विकास खंड के बागपशोग में ‘शी हाट’ (SHE HAAT) परिचय का मोहताज नहीं रहा है। यहां पहुंचने वाला हरेक गेस्ट महिलाओं के अतिथि सत्कार का तो मुरीद हो ही जाता है, साथ ही ताउम्र न भूले जाने वाले स्वाद का भी कायल हो जाता है।

जल संरक्षण को लेकर एक केंद्रीय टीम पच्छाद विकास खंड के दौरे पर थी। टीम का नेतृत्व भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार कौशिक कर रहे थे। ऐसा कैसे हो सकता था, ये टीम ‘शी हाट’ न आए। टीम का हरेक सदस्य महिलाओं के सेवाभाव से प्रभावित नजर आया।

डॉ. प्रमोद कुमार कौशिक ने ‘शी हाट’ की विजिटर बुक में ऐसे शब्द लिखे, जो शी हाट संचालित कर रही महिलाओं के लिए बेहद ही उत्साहवर्धक थे।

शी हाट की महिला टीम के साथ केंद्रीय टीम।

डॉ. कौशिक ने लिखा, ‘आरके परुथी आईएएस, मैंने पहली बार स्वयं सहायता केंद्र को अपनी आंखों से देखा है। इससे पहले केवल सुना था। महिलाओं के बीच तालमेल व अतिथि सत्कार का समन्वय देखने योग्य है।

उनके इस काम को देखकर मुझे ऐसा लगा कि ये सब एक स्वप्न जैसा है। मैं तहे दिल से इनके केंद्र की सफलता की कामना करता हूं और भविष्य में फिर आने की इच्छा व्यक्त करता हूं, जय नारी शक्ति।’

बता दें कि शी हाट तत्कालीन उपायुक्त आरके परुथी की सोच का परिणाम है। शी हाट में वैसे तो स्थानीय उत्पाद ही उपलब्ध करवाए जाते हैं, लेकिन यकीन मानिए कि यहां परोसे वाने वाला शुद्ध पानी भी बावड़ी से भरकर लाया जाता है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. कौशिक मौजूदा में केंद्रीय मंत्रालय में पेंशन्स व पेंशनर्स वेलफेयर में निदेशक के पद पर तैनात हैं। ये टीम, 26 जून से 29 जून तक सिरमौर के दौरे पर है।

टीम में वैज्ञानिक एन वीर बाबू बतौर तकनीकी अधिकारी शामिल थे। तकनीकी अधिकारी वीर बाबू ने लिखा कि ‘खाना बेहद स्वादिष्ट था, पारंपरिक व्यंजनों को संरक्षण प्रदान करने की शानदार कोशिश है।’

उधर, एक अन्य जानकारी के मुताबिक पांवटा विकास खंड के तारूवाला में भी ‘सिरमौरी हाट’ प्रस्तावित किया गया है। इसका निर्माण बागपशोग से एक कदम आगे बढ़कर किया जाएगा।

म्यूजियम, पार्किंग व रेस्तरां इत्यादि के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है। बागपशोग की तरह सिरमौरी हाट में भी सीएसआर (CSR) के माध्यम से बजट जुटाया जा सकता है।

केंद्रीय टीम के साथ डीआरडीए के परियोजना अधिकारी अभिषेक मित्तल के अलावा पच्छाद के बीडीओ इत्यादि भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...