एक माह बाद ही हांफी सवा करोड़ की इलेक्ट्रिक बस

--Advertisement--

एक माह बाद ही हांफी सवा करोड़ की इलेक्ट्रिक बस

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एचआरटीसी धर्मशाला के बेड़े में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से 15 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया गया है। इन बसों ने लोगों को सेवाएं देना भी शुरू कर दिया है, लेकिन एक माह बाद ही इनमें से करीब सवा करोड़ की एक इलेक्ट्रिक बस खराब हो गई।

जानकारी के अनुसार धर्मशाला-पुड़वा रूट पर निकली इलेक्ट्रिक बस करीब 10 किलोमीटर चलकर रूक गई। इस कारण बस में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि निगम की ओर से यात्रियों को अतिरिक्त बस उपलब्ध करवाकर उनके गंतव्य स्थान पर तो पहुंचा दिया गया।

लेकिन एक माह बाद ही बस में आई तकनीकी खराबी से इन बसों के संचालन को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। अब यह बस टंग में खराब होने के बाद धर्मशाला लाने के लिए दोबारा चालू की गई।

लेकिन दोबारा फिर दाड़ी मेला ग्राउंड पहुंचने पर बस फिर हांफ गई। अब यह बस दाड़ी मेला ग्राउंड के पास ही खड़ी है। बस की तकनीकी खराबी की जांच हो रही है।

साहिल कपूर, आरएम, एचआरटीसी डिपो धर्मशाला के बोल 

इलेक्ट्रिक बस में आई तकनीकी खराबी की जांच करवाई जा रही है। बस के ठीक होते ही इसे दोबारा रूट पर संचालित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...