काँगड़ा: बहन की शादी में भाई ने किया हवा में फायर, चचेरा भाई गंभीर घायल

--Advertisement--

फायर करते ही आरोपी का संतुलन बिगड़ गया और छर्रे चचेरे भाई के कंधों पर लग गए जिससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। 

देहरा – शिव गुलेरिया

कांगड़ा जिले के थाना देहरा के तहत ग्राम पंचायत लग बलियाना में सोमवार रात को बहन की शादी में मिलनी रस्म के दौरान भाई ने बंदूक से हवा में फायर कर दिया।

दूसरा फायर करते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और छर्रे चचेरे भाई के कंधों पर लग गए जिससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले गए। घायल युवक की पहचान सुरेश कुमार के तौर पर हुई है।

जहां से उसे टांडा और फिर पीजीआई रैफर कर दिया गया है। जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि घायल युवक का इलाज पीजीआई में चल रहा है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...