चिट्टा लघु फ़िल्म रिलीज होने के बाद आईटीआई मंडी के छात्रों को दिखाई गई

--Advertisement--

चिट्टा लघु फ़िल्म रिलीज होने के बाद एंटी ड्रग डे पर आईटीआई मंडी  के छात्रों को दिखाई गई।

मंडी – अजय सुर्या

मंडी जिला मे एंटी ड्रग डे के उपलक्ष सिनेमाचल स्टूडियो के बैनर तले बनी लघु फिल्म को भाषा संस्कृति विभाग मंडी के सौजन्य से औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र मंडी में प्रसारित किया गया। जिसमे भाषा और संस्कृति विभाग की जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा आई टी आई मंडी के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह बनयाल और स्टॉफ मौजूद रहे।

आई टी आई के विद्यार्थियों के समक्ष लघु फिल्म चिट्टा को प्रदर्शित करने और उस फिल्म में अभिनय करने वाली टीम मौजूद रही। दिनेश भारद्वाज और अजय आर चौधरी ने विद्यार्थियो को सम्बोधित करते हुए चिट्टा जैसे नशे से बच्चों को दूर रहने और उसका विरोध करने की मांग की।

फिल्म देखने के बाद रविन्द्र सिंह ने लघु फिल्म की तारीफ करते हुए पूरी टीम को बधाई दी और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें नशे दूर रहने और जीवन मूल्यों को समझाते हुए जीवन में अच्छे उदाहरण पेश करने की सलाह दी।

उन्होंने चिट्टा फ़िल्म टीम की नशे के खिलाफ इस भागीदारी और प्रयास के लिए टीम के सदस्यों की तारीफ की और इस तरह के अभियानों में यथा सम्भव मदद का आश्वासन दिया। चिट्टा फ़िल्म टीम में से निर्देशक दिनेश भारद्वाज के साथ लेखक अजय आर चौधरी, प्रिंस गुलेरिया, वरुणकान्त भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

मिडिया से बात करते हुए दिनेश भारद्वाज ने बताया की जिला भाषा विभाग के सहयोग से ही आज आई टी आई में यह समारोह संभव हो पाया है जिसके लिए वो भाषा संस्कृति विभाग मंडी का धन्यबाद करते हैँ ।

उन्होंने आई टी आई मंडी के प्रधानाचार्य और पूरे स्टॉफ के सहयोग के लिए भी आभार ब्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस लघु फिल्म के निर्देश और निर्माता दिनेश भारद्वाज है उन्होंने अजय आर चौधरी के साथ मिल के लिखा इसको लिखा है।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में प्रिंस गुलेरिया, दिनेश भारद्वाज सतीश हिंदुस्तानी, विनोद कुमारी, बालम कौंडल, वरुणकांत, कुलदीप नरोत्रा, सुनील कुमार, सुनील शर्मा, बिंदु शर्मा और मास्टर ध्रुव ने उम्दा अभिनय किया है

इसके अलावा अन्य कलाकारों में सन्नी ठाकुर, सुलोचना ठाकुर, रजनीश,विनोद कौंडल, विकास आदि ने अभिनय किया है। फिल्म का छायांकन व संपादन विनोद कौंडल ने किया है और करण ठाकुर ने सह छायाकार के तौर पर इसमें काम किया है।

फिल्म का डिजिटल प्रमोशन व पोस्टर डिजाइन एफिनिटी एडवरटाइज़िंग ने किया है इसके अलावा डबिंग गुडबिल स्टूडियो चंडीगढ़ और पार्श्व संगीत व डी आई नरेश मलकानिया ने किया है।

इस लघु फिल्म के प्रायोजक स्वकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग सरकाघाट है, व सह प्रायोजक पीजेरिया, एम आर व फिटनेस जोन, लाइफ स्टाइल गारमेंट्स, शिमला फार्म्स इत्यादि हैं। इस लघु फिल्म को सिनेमाचल स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...