पठानकोट मंडी हाइवे पर छतड़ी में पलटी बोरबेल की मशीन, एक की मौत दो घायल

--Advertisement--

पठानकोट मंडी हाइवे पर छतड़ी में पलटी बोरबेल की मशीन।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

पठानकोट-मंडी हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा पेश आया है हाइवे पर छतरी के पास बोरबेल मशीन पलट गई। जानकारी के अनुसार शाहपुर से लगभग तीन किलोमीटर दूर छतड़ी सिहवां में एक बोरबेल ड्रिलिंग मशीन अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे लुढक़ गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो व्यक्ति घायल हुए, जिन्हें नागरिक चिकित्सालय शाहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया गया।

हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया सहित सीएमओ काँगड़ा सुशील शर्मा ने मौके पर जा कर तीन लोगों को स्थानीय लोगो एव पुलिस कर्मचारी एएसआई अश्वनी एव अन्य पुलिस जवानों द्वारा बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस में सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में उपचार के लिए भेजा गया।

बिधायक केवल सिंह पठानिया ने उपमण्डल अधिकारी करतार को निर्देश दिए कि इनको फौरी राहत दे कर इलाज करवाया जाए। बिधायक केवल सिंह पठानिया एव चीफ मेडिकल ऑफिसर ने सिविल हॉस्पिटल जा कर उनका कुशल क्षेम पूछा ।

पुलिस थाना शाहपुर के एएसआई अश्वनी शर्मा ने बताया की बोरवेल करने वाली छोटी गाड़ी जो कि गांव बैदी तहसील व जिला कांगड़ा के बरयाम सिंह की बताई जा रही है तथा बनोई से 32 मील की ओर जा रही थी कि छतड़ी के पास यह हादसा पेश आया।

उन्होंने कहा कि देवराज मीणा जिसकी मृत्यु हो चुकी है तथा भारत मीणा व शंकर लाल जो की गाड़ी का चालक है। तीनों व्यक्ति राजस्थान के रहने वाले हैं व घायलों को शाहपुर में उपचार के बाद टांडा रैफर कर दिया है। गाड़ी गिरने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर प्रधान सिहुवा अजय बबली,जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर,द्रमन व्यापार मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व उप प्रधान अश्वनी चौधरी एव अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...