तेज रफ्तार कार ने पंजाब के पर्यटकों को मारी टक्कर, दो की मौत

--Advertisement--

पर्यटक लुधियाना से कुल्लू मनाली घूमने के लिए आए थे। होटल की पार्किंग में एक तेज रफ्तार कार ने पर्यटकों को टक्कर मार दी।

मंडी- अजय सूर्या

मंडी जिले के पनारसा में एक तेज रफ्तार कार ने पंजाब के पर्यटकों को टक्कर मार दी, जिसमें से दो की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

मृतकों की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी कंगनपुर रोड भारतनगर सिरसा के और सतविंद्र पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव गिल जिला लुधियाणा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बलविंदर कुमार पुत्र जसपाल निवासी गुरु गोविंद सिंह नगर जिला लुधियाना पंजाब ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपनी गाड़ी में 21 जून को लुधियाना से कुल्लू मनाली घूमने के लिए आए थे।

इस दौरान उनके साथ उनके रिश्तेदार व दोस्त भी थे। उसने कहा कि 25 जून को हम सभी वापस लुधियाना जा रहे थे कि उसने शाम के समय पनारसा में पंजाबी ढाबा के पास चाय पीने के लिए रुक गए।

इस दौरान हरविंदर सिंह पुत्र भजन सिंह लुधियाना और सतविंदर सिंह , रविंद्र सिंह होटल की पार्किंग में खड़े थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और इन सभी को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में सतविंदर सिंह व रविंद्र कुमार की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि यह हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ है। एएसपी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...