प्रधान जी हमारी भी सुन लो, सत्या देवी ने पंचायत प्रधान से लगाई गुहार, प्रधान सोया कुम्भकर्णीय नींद

--Advertisement--

प्रधान जी हमारी भी सुन लो, सत्या देवी ने पंचायत प्रधान से लगाई गुहार, प्रधान सोया कुम्भकर्णीय नींद

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा सभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड 11, रिढ़ी के पास तिलक राज पत्नी सत्या देवी गांव भगवाल (रिढी़) के घर में बरसात का पानी घुस गया है! जिससे सत्या देवी का परिवार काफी परेशान है!

सत्या देवी ने बताया कि बरसात के पानी को लोगों द्वारा उनके घर की तरफ मोड़ दिया जाता है। जिस से हर बार बरसात का पानी उनके घर में घुस जाता है। उन्होंने इस बारे कई बार पंचायत प्रधान भरमाड़ सुशील कुमार व पंचायत सदस्यों को मौका दिखाया। लेकिन पंचायत ने इस समस्या का कोई भी हल नहीं निकला।

उन्होंने बताया कि बरसाती पानी से उनके मकान के गिरने का खतरा भी बना हुआ है और जान माल की क्षति की आशंका बनी रहती है। वो और उनका परिवार भय के साये में जी रहे हैं ।

इस बारे जब पंचायत प्रधान को फोन किया ओर वीडियो वॉट्सएप ओर सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी लेकिन उन्होंने इस पर कोई कार्यबाही नही की और ना ही पंचायत की तरफ से कोई भी जवाब आया। अभी तक इस समस्या का कोई हल न हो पाने के कारण पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी इस समस्या का हल निकाला जाए।

जब इस बारे पंचायत प्रधान सुशील कुमार से फोन पर बात करनी चाही तो उनका फोन बंद आ रहा है। जव इस बारे पंचायत सदस्य सुमन कुमारी से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि में मौके पर गयी थी, उस समय सत्या देवी के मकान में पानी घुसा था और में इस बारे प्रधान को सूचित कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...