हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस और कार में जोरदार टक्कर

--Advertisement--

अजय सूर्या – नेरचौक

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नेरचौक के साथ लगते भंगरोटू के पास आज सुबह 8 बजे बैजनाथ से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बैजनाथ डिपो की बस और सुंदर नगर से मंडी की ओर जा रही कार की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा इतना भंयकर था कि बस और कार के टकराने की आवाज दुर दुर तक सुनाई दी। साथ ही एक अन्य कार भी बस की चपेट में आ गई । इस टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है।

घायलों की पहचान प्रेम सिंह पुत्र वेद राम गांव हन्सु पनारसा डाकघर मंडी और बिना शर्मा पत्नी वासुदेव गांव बगड़ी ठियोग तहसील शिमला के रूप में हुई है।

बल्ह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज मामले की जांच कर रही है। इस हादसे से कुछ देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा पुलिस ने जाम को हटा कर हाईवे को बहाल किया । मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भरमौर के कार्तिक कपूर ने NDA में लहराया परचम, ऑल इंडिया 41वां रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर...

छत के रास्ते गौशाला में घुसा तेंदुआ, 2 बछियों और 2 भेड़ों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीण

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के अंतर्गत ग्राम...

हिमाचल गौरव पुरस्कार की घोषणा, 15 अप्रैल राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में मिलेगा सम्मान

हिमखबर डेस्क अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना के प्राचार्य...