दो पक्षों के बीच विवाद, बीच-बचाव करने गए युवक पर तेज हथियार से हमला, गंभीर जख्मी

--Advertisement--

शहर के मेन बाजार में किसी बात पर 2 गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में एक स्थानीय युवक घायल हो गया, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस खूनी झड़प के बाद माहौल गर्मा गया और बाजार के लोगों ने कार सवार एक युवक की धुनाई कर दी

ऊना – अमित शर्मा

ऊना शहर के मेन बाजार में किसी बात पर 2 गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में एक स्थानीय युवक घायल हो गया, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस खूनी झड़प के बाद माहौल गर्मा गया और बाजार के लोगों ने कार सवार एक युवक की धुनाई कर दी जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरे युवक को भी पकड़ लिया और दोनों को थाना सदर ले जाया गया।

इस दौरान थाने के अंदर और बाहर दर्जनों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग इस वारदात को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। यहां भी दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी का माहौल रहा। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे जबकि पुलिस दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने में लगी रही। देर शाम तक थाना परिसर में माहौल तनावपूर्ण रहा।

बताया जा रहा है कि कार सवार 2 युवक बाजार में से गुजर रहे थे तो एक बाइक सवार युवक से उनकी बहस होने लगी। इसी दौरान एक दुकानदार व्यक्ति और उसका भतीजा बीचबचाव करने आए तो कार सवार युवकों का उनसे झगड़ा हो गया।

दुकानदार का आरोप है कि इस झगड़े में कार सवार एक युवक ने तेजधार हथियार से उनके भतीजे पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।

वहीं पुलिस ने मेडिकल की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा कार को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...