नगरोटा बगवां की चाहड़ी पंचायत में शरारती तत्वों ने खंडित किया शिवलिंग, लोगों में रोष

--Advertisement--

नगरोटा बगवां – राजीव जस्वाल

थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत आती पंचायत चाहड़ी के शिव महादेव मंदिर में शरारती तत्वों ने शिवलिंग को खंडित कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। मंदिर पुजारी अमरनाथ शर्मा, पंचायत प्रधान छाया देवी एवं अन्य ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिवलिंग खंडित करने को लेकर अखिल भारतीय वाल्मीकि सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सिहोत्रा ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

प्रदेश सेवा भारती के कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन व पुलिस से कई बार आग्रह किया जा चुका है कि प्रवासियों की बढ़ती संख्या पर नुकेल कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर शिवलिंग को खंडित करने वाले आरोपी जल्द न पकड़े गए तो हिन्दू संगठन सड़क पर उतरेंगे।

डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...