दर्दनाक सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत

--Advertisement--

पंचायत सचिव जब कार में सवार होकर घर जा रहा था तभी द्राहल के नजदीक उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। 

मंडी- अजय सूर्या

जोगिंद्रनगर में बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत हो गई। मृतक अजय (44)निवासी बसाहीधार द्रुबल और बुहला भडियाडा पंचायत में सचिव पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार घर जाते समय द्राहल के नजदीक पंचायत सचिव की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल में 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए लाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

मृतक अजय अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की माता बयासा देवी भी पूर्व में पंचायत प्रधान रह चुकी हैं। वहीं, पंचायत सचिव की हादसे में मौत से तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। समूचे उपमंडल में शोक की लहर है।

पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया की सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...