सुतराहड़ स्कूल के चार बच्चों का चयन जिला स्तरीय खेलो में, स्कूल में खुशी का माहौल

--Advertisement--

सुतराहड़ स्कूल के चार बच्चों का चयन जिला स्तरीय खेलो में, स्कूल में खुशी का माहौल

फतेहपुर – अनिल शर्मा

शिक्षा खण्ड राजा का तलाव द्वारा अंडर-14 वर्ग खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय सुतराहड़ के बच्चों ने वॉलीबाल प्रतियोगिता में खण्ड स्तर में प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमे राजकीय उच्च विद्यालय सुतराहड़ के चार बच्चे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

जानकारी देते हुए मुख्याध्यापक शिव कुमार ने बताया कि परमजीत, अरुण कुमार, रोनिक, अवतार का वॉलीबाल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। साथ ही मुख्याध्यापक शिव कुमार और स्कूल के सभी अध्यापको ने विक्रम सिंह पठानियां का धन्यवाद किया जिन्होंने सुतराहड़ स्कूल में वॉलीबाल और बैडमिंटन कोर्ट बना के दिया।

मुख्याध्यापक शिव कुमार, पीटीआई मनोज मोनू ने छात्रों की इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...