सड़क पर पलटा ट्राला, 12 वर्षीय मासूम समेत 5 गंभीर घायल

--Advertisement--

हमीरपुर, 14 जून – व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल सुजानपुर में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां ट्राले के पलटने से 19 लोग जख्मी हुए हैं, जबकि दुर्घटना में पांच घायलों को मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक  सभी लोग ट्राले में सवार होकर सुजानपुर के गांव खैरी में एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई में ट्राला चालक ने संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ पलट गया।
बताया जा रहा है कि घटना में 19 लोग घायल हुए हैं, जिन्हे हल्की चोटें आई है। जबकि 5 घायलों को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रैफरकिया गया है। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र 17 (लड़की) व 12 साल (लड़का) बताई जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...