मां वैष्णो देवी जा रहे भक्तों की बस खाई में गिरी; 10 की मौत, 40 घायल

--Advertisement--

झज्जर कोटली के पास मंगलवार सुबह एक बस पुल से नीचे गिर गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हैं। मौके पर स्थानीय लोग, सीआरपीएफ और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

व्यूरो रिपोर्ट

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के मंगलवार तडक़े जम्मू के बाहरी इलाके में झज्जर कोटली के समीप जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल कर गहरी खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 40 अन्य घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों को लेकर बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। बस आज तडक़े झज्जर कोटली पहुंची, इसी दौरान चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वह सडक़ से फिसल कर गहरी खाई में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गये। पुलिस और स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोगों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य को डंसल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा ने भी हादसे की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...