नगरोटा सुरियाँ – व्यूरो रिपोर्ट
पुलिस थाना ज्वाली के तहत मेघराजपुरा में पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के मुताबिक नगरोटा सुरियाँ के साथ लगते मेघराजपुरा में एक मकान से 8000 मिलीलीटर अवैध शराब लाहन वरामद की है।
आरोपी की पहचान स्वर्णा देवी पत्नी जोगिंद्र सिंह निवासी मेघराजपुरा डाकघर अमलेला के रूप में हुई है।पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

