“गुम हुआ सोने का कड़ा” मालिक को सौंप फतेहपुर के युवा किरण शर्मा ने दिखाई ईमानदारी

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

फतेहपुर के डा0 बृज मोहन नारद को उनका खोया हुआ सोने का कड़ा फतेहपुर के युवा किरण शर्मा ने सोमवार को सौंप ईमानदारी की मिसाल पेश की।

जानकारी अनुसार किरन शर्मा को फतेहपुर के समीप सडक पर एक सोने का कड़ा गिरा हुआ मिला था जो कि शुक्रवार को सैर के दौरान डा0 बृज मोहन नारद का जेब में डाला कड़ा कहीं गुम हो गया था।

सभी जगह ढूंढने पर भी सोने का कीमती कड़ा नहीं मिलने पर बृज मोहन ने सोशल मीडिया पर सोने का कड़ा गुम होने की जानकारी दी।

जिसके बाद प्राप्त कर्ता किरन शर्मा सुपुत्र चरणजीत शर्मा गांव कुटबासी को फतेहपुर के स्वर्णकार अश्वनी कुमार के जरिए कड़े के असली मालिक का पता चला।

वहीं किरन शर्मा ने डा0 बृज मोहन नारद द्वारा घोषित ईनाम राशि भी नहीं ली। वहीं इतना कीमती सोने का कड़ा मालिक को सौंप किरण शर्मा ने समाज में यह संदेश दिया कि ईमानदार लोग आज भी समाज में हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...