भाभी व भतीजी ने बेरहमी से की बुजुर्ग महिला की पिटाई

--Advertisement--

जमीनी विवाद के चलते भाभी व भतीजी ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत भनौता में जमीनी विवाद के चलते भाभी व भतीजी ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई है। घायल का मैडीकल कालेज में उपचार चल रहा है।

उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर है। घायल महिला सविता देवी के सिर में डंडे के प्रहार किए गए हैं, जिसके चलते उसे 4 टांके लगाए गए हैं।

पुलिस को दिए बयान में घायल ने बताया कि उसक ा परिवार खेतों में काम करने के लिए गया था। इस दौरान कियाणी से उसकी भाभी, भतीजी व एक अन्य ने मिलकर घर में घुसकर उसके साथ जमीनी विवाद के चलते झगड़ा करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद बहस के दौरान घर में अकेली देखकर अचानक उसके साथ डंडे से मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो भी बनाया गया है, जिसे पुलिस को दिखाया गया है, ताकि घर में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

अशोक कौशल मैडीकल कालेज के एम.एस. ने कहा कि घायल का उपचार करके दाखिल कर लिया गया है। हालत में सुधार हुआ है और जल्द ही महिला को छुट्टी दे दी जाएगी। मारपीट होने की जानकारी के बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी गई थी।

एस.पी. चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मारपीट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर घायल के बयान दर्ज किए। इस बारे मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...