मिशन लाइफ के तहत भरमौर बाजार व होली में कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

चंबा , 29 मई – भूषण गुरुंग

भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चंबा द्वारा मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के तहत भरमौर बाजार व होली में नुक्कड़ नाटकों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

माँ सरस्वती म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करने तथा उसे जीवन के अनुकूल बनाए रखने का आग्रह किया ताकि पर्यावरण और प्राणी सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बताया कि पर्यावरण और प्राणी दोनों एक-दूसरे पर आश्रित हैं।

कलाकारों ने बताया कि जल साइंटिफिक इश्यूज, ओजोन डिप्लेशन, ग्लोबल वार्मिंग से लेकर वनों की कटाई, डिजर्टिफिकेशन और प्रदूषण तक, ये मानव जाति के लिए गंभीर खतरा हैं।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने और अपने आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखना अति आवश्यक है। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जन सहभागिता होना बेहद जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...