कूड़े में मिला नवजात का शव, पोस्ट ऑफिस के बाहर रात के अंधरे में अंजाम दी वारदात

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

रोहडू पोस्ट ऑफिस के बाहर एक नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक नवजात लडक़ा है। पोस्ट ऑफिस के बाहर आसपास के लोग कूड़ा फेंकते हैं और सुबह नगर परिषद के लोग यहां से कूड़ा एकत्र कर ले जाते हैं।

सोमवार सुबह के समय जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के दौरान गुजर रहे थे, तो उन्हें नवजात शव यहां पड़ा हुआ मिला, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसएचओ रोहडू ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुट गई है।

नवजात का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल रोहडू में किया जा रहा है, जिसके बाद बहुत सी बातें साफ हो जाएंगी। आसपास के लोगों ने संभावना जताई है कि बच्चा सुबह अंधेरा होने से पहले फेंका गया होगा। रात को यहां पर कुत्तों का अधिक आतंक रहता है।

सूत्रों के अनुसार बच्चे पर कुत्ते के नोचने के निशान भी नहीं पाए गए हैं, वहीं पुलिस किसी क्लू तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद भी ले रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून सीजन में 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा वन विभाग, रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क इस बार के मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश...

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए...

21 जून से लायक राम मानटा लापता, परिजनों की अपील—’कहीं दिखें तो तुरंत दें सूचना’

हिमखबर डेस्क शिमला जिला की तहसील कुपवी के ग्राम थुनदराडा...