बहन ने भाई को दी मुखाग्नि, पत्नी व डेढ़ माह की बेटी को छोड़ अनंत यात्रा पर निकला फौजी

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सराहां उपमंडल की सिरमौरी मंदिर पंचायत के नावल गांव के श्मशानघाट पर दिल पसीज देने वाला मंजर था। कॉलेज में पढ़ने वाली छोटी बहन साक्षी शर्मा व चचेरा भाई विकास 25 साल के फौजी ‘सचिन शर्मा’ को मुखाग्नि दे रहे थे।

वहीं, हर कोई फौजी की डेढ़ माह की मासूम बेटी के बारे में बात करता नजर आ रहा था। बुधवार दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार हुआ। समूचा इलाका गमगीन था। शायद ही कोई घर ऐसा होगा, जहां चूल्हा जला हो। राजकीय सम्मान के साथ सचिन अनंत यात्रा पर निकल गया।

परिवार की मानें तो उपचाराधीन रहने के दौरान सचिन के कुल कई टैस्ट हुए। पत्नी की प्रसूति के बाद वो घर भी आया। बेटी को दुलार भी दिया। बता दें कि सचिन परिवार में कमाने वाला इकलौता बेटा था। बेटे के अचानक ही संसार से जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

अंतिम संस्कार में भारतीय सेना की टुकड़ी, पुलिस जवानों व भूतपूर्व सैनिक एकता मंच ने सचिन को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी। परिवार व रिश्तेदारों के आंसू तो रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, बल्कि हर शख्स की आंख नम थी।

डेढ़ महीने की नन्हीं बच्ची ने पिता को खोया तो पत्नी नेहा शर्मा ने पति। मां कमलेश शर्मा का तो रो-रो कर बुरा हाल था। 20 फरवरी को पंजाब में ट्रेन में एक हादसे का शिकार हुए सचिन शर्मा करीब करीब जिंदगी की जंग जीत गया था, लेकिन दो दिन पहले क्या हुआ, ये कोई नहीं जानता। कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में 22 मई की शाम अंतिम सांस ली।

ये रहे उपस्थित

फौजी के अंतिम संस्कार में पच्छाद के एसडीएम डॉ. संजीव कुमार धीमान, डीएसपी अरुण कुमार मोदी, तहसीलदार विपिन शर्मा व बड़ी संख्या में  ग्रामीण मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...