सड़क किनारे भंडारों व छवील लगाने के लिए लेनी होगी पुलिस की अनुमति-एसपी

--Advertisement--

भंडारों को लेकर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा जहां-जहां भी भंडारे व छबिले लगे वहां पर पुलिस के जवान किए जाएं तैनात, समाजिक संस्थाओं से भी की अपील, जब भी छबिल और भंडारा लगाएं तो ले प्रशासन से अनुमति.

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

गर्मियों के मौसम में सड़क किनारे लगने वाली छबिलों व भंडारे लंगर को लेकर एसपी बद्दी द्वारा बीबीएन के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि क्षेत्र में जहां-जहां भंडारे व लंगर सड़क किनारे लगाए जाते हैं। वहां पर आयोजकों को प्रशासन से अनुमति लेकर भंडारे व लंगर लगाए जाएँ, ताकि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं ना हो सके।

इस बारे मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी बद्दी ने कहा है कि गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और लोगों द्वारा क्षेत्र में पानी की छबिल और लंगर भंडारे लगाए जाते हैं। वहां पर आयोजकों से उन्होंने अपील की है कि पहले तो स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करें।

ताकि वहां पर पुलिस जवान भी तैनात किए जा सके और सुरक्षा के मद्देनजर और सड़क हादसे ना हो सके। क्योंकि जहां जहां सड़क किनारे लंगर में भंडारे लगाए जाते हैं। वहां पर भीड़ भी ज्यादा एकत्रित होती है और वहां पर सड़क दुर्घटनाएं होने का भी अंदेशा रहता है।

इसलिए बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि जहां-जहां भी भंडारों का आयोजन हो वहां वहां पुलिस के जवान तैनात किए जा सके ताकि कोई हादसा ना हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...