मंदिर में रहने वाले महंत का सड़ी-गली हालत में मिला शव

--Advertisement--

मंदिर में रहने वाले महंत का सड़ी-गली हालत में मिला शव, 

बिलासपुर, 18 मई – सुभाष चंदेल

जनपद के नजदीक बने शिव दुर्गा मंदिर में रहने वाले महंत का शव बल्लू बेला के समीप सड़ी-गली हालत में मिला है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुबह सेडी (टनल) सड़क के समीप दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों ने जाकर देखा तो पाया कि मंदिर के महंत का शव सड़ी गली हालत में पड़ा है। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जसवाल, DSP चंद्रपाल सिंह व फोरेंसिक टीम भी इस दौरान मौके पर मौजूद थी।

बता दें कि महंत नागा बाबा रुद्रगिरी सुपुत्र स्वर्गीय बोधाराम मंदिर में वर्ष 1998 से रह रहा था। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...