सराहन, गुवाड पंचायत को जोड़ने वाले पुल पर दोपहिया वाहन गुजरने के वक्त पेश आया हादसा

--Advertisement--

पुल की मरम्मत को लेकर जन मंच में भी डठाया था मुद्दा, जल शक्ति मंत्री मंहितद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था साहों में जनमंच, जन मच मे तकालीन उपायुक्त ने आठ लाख देने की कही थी बात, लोनिवि ने चालीस साल पहले बनाया था पुल, पुल बनाने के बाद मरम्मत करना भूला विभाग व प्रशासन, पंचायत व विभाग के आपसी तालमेल ना होने से टूटा पुल, विभाग ने मरम्मत करवाने से किए हाथ खड़े,पंचायत का तर्क विभाग ने बनाया है विभाग ही मरम्मत करे, जिला परिषद के एजेंडे में एक साल पहले डाला है प्रस्ताव, फिर भी नही हुआ समस्या का समाधान

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सराहन,गुवाड पंचायत को जोड़ने वाला पैदल और दोपहिया वाहन योग्य लकड़ी व लोहे की प्लेटों से बना पुल टूट गया है। शाम करीब साढ़े सात बजे पुल के टूटने से इन दो पंचायतों के अंतिम छोर पर स्थित गांव को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

उक्त मार्ग पर शाम के समय जैसे ही दो पहिया वाहन गुजर रहा था, तो एकाएक नीचे लकड़ी की कड़ी टूटने से बाल-बाल बच गया। अन्यथा अनहोनी हो सकती थी।

लकड़ी की कड़ी टूटने के चलते बाइक सवार विक्की टंडन पुत्र देशराज निवासी चुल्ला ने पुल को पार करते ही मोटरसाइकिल वहीं पुल के पास लगा दी और डर के मारे जैसे-जैसे वह अपने घर पहुंचा और आप बीती अपने परिवार के सदस्यों को बताई वही इसके बाद एक किसान अपने खेतों में काम करने के बाद पुल के माध्यम से पार कर रहा था कि जहां से पुल टूटा हुआ था वहां पर बैल हवा में लटक गया और जैसे-तैसे उसे वहां से निकाला गया।

इस पुल के माध्यम से स्कूली बच्चों से लेकर लगभग दो पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण सफर करते हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साहो और खोल के छात्र पढ़ने के लिए जाते हैं। इसी पुल से होकर नौकरीपेशा लोग व आम राहगीर काम की तलाश के लिए मुख्यालय का रूख करते हैं।

ग्रामीणों में अमर सिंह देशराज जोगिंदर उत्तम सिंह सावन कुमार चमन कुमार नरेश कुमार विजय कुमार अशोक सहित अन्य का कहना कि दस से 12 पंचायतों के लोग पुल से सफर करते हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से जल्द इस पुल की मरम्मत करने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...