चम्बा – भूषण गुरुंग
केन्द्रीय विद्यालय के प्राथमिक विभाग(कक्षा 1 से 5) में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय- समय पर खेल गतिविधियों का आयोजन होता रहता है। इसी क्रम में “मई” माह की खेल गतिविधियों का आयोजन विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य महोदय “रविन्द्र कुमार बिश्नोई” ने शनिवार सुबह गतिविधियों का शुभारंभ किया। प्राथमिक विभाग के खेल प्रभारी “अंग्रेज सिंह” ने दो वर्गों में खेल की प्रतियोगिता का आयोजन किया।
कक्षा 1 और 2 के लिए “जलेबी दौड़” का आयोजन किया गया तथा कक्षा 3 से 5 के लिए “मटका फोड़ दौड़” का आयोजन किया गया।

प्राथमिक विभाग के अन्य शिक्षक रेणु यादव, नवीन यादव, राजू निगम, विकास जुगलेन, रजनी तथा आरती (संगीत) ने मिलजुल कर सभी बच्चों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया तथा मैदान पर भी उनके साथ डटे रहे।
इस प्रकार की गतिविधियॉं बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास को विकसित करती हैं साथ ही शिक्षक के साथ भी बच्चों के रिश्ते मजबूत बनते हैं।
केन्द्रीय विद्यालय बकलोह छावनी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत और वचनबद्ध है।

